शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि सदाबहार गायक किशोर कुमार ने अपने मामा सत्यजीत रे को पाथेर पंचाली बनाने के समय वित्तीय मदद की पेशकश की थी क्योंकि उन दिनों 1955 में फिल्म की शूटिंग के समय सत्यजीत गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहे थे।
1970 और 80 के दशक में बंबई फिल्म आकाश पर गायन क्षेत्र में छाए रहने वाले किशोर ने सत्यजीत की एक अन्य फिल्म चारूलता में गाना गाने के लिए मेहनताना लेने से भी इंकार कर दिया था और कहा था कि इस फिल्म का हिस्सा होना ही उनके लिए सौभाग्य की बात है।
सत्यजीत रे के बेटे और फिल्म निर्माता संदीप रे ने किशोर कुमार की जीवन पर एक बेहतरीन वृत्तचित्र का निर्माण किया है। सदाबहार गायक किशोर कुमार के गाने आज भी असंख्य संगीत प्रेमियों के कानों में गूंजते रहते हैं।
किशोर के जीवन पर बनी वृत्तचित्र जिंदगी एक सफर (लाइफ ए लांग जर्नी) में उनके जीवन के विभिन्न और अनछुए पहलुओं को बहुत ही बारीकी से और बखूबी दिखाया गया है। उदाहरण के तौर पर उन्हें दुनिया भर के फिल्मों के कैसेट संग्रह करना बहुत पसंद था। उन्होंने 3500 से अधिक फिल्मों के विडियो कैसेट का संग्रह बना रखा था।
वृत्तचित्र में किशोर के बारे में सत्यजीत का साक्षात्कार है। इसके साथ-साथ उसमें उनका एक दुर्लभ फोटो है और सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका लता मंगेशकर, आशा भोसले के साथ-साथ आर डी बर्मन, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और गायक शान द्वारा दी गई श्रद्धांजलि भी है। संदीप ने कहा कि वृत्तचित्र का निर्माण किशोर कुमार केबेटे अमित कुमार और दूरदर्शन की मदद के बिना नहीं हो पाता, जिन्होंने उनसे संबंधित जानकारी दी और वीडियो उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि यह वृत्तचित्र किशोर कुमार के निधन के एक साल बाद 1989 में ही तैयार हो गई था लेकिन यह पहले विडियो कैसेट के रूप में था जिसे बदलकर डीवीडी के रूप में कर दिया गया है जिससे उसकी अवधि चार घंटे की हो गई है।
उन्होंने बताया कि विडियो संपादन के दौरान उसके कुछ पुराने हिस्से को हटा दिया गया है और उसमें खान एवं शान के साक्षात्कार जोड़े गए हैं। किशोर एक बेहतरीन गायक के अलावा संगीतकार, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक के साथ उम्दा अभिनेता भी थे।

Kishore kumar was a very talented artist but his range and diversity of Art forms in which he is really is really formidable.The brief article does throw some light on the remarkable talents he was gifted with.May Kishore's name be remembered by music lovers so long as Hindi music continues to thrive
ReplyDelete