Thursday, April 30, 2020

एक थे ऋषि कपूर



बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई के एक अस्पताल एच एन रिलायंस मे सुबह 8:45 बजे 67 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। वे ल्यूकेमिया नमक कैंसर से 2 साल तक पीड़ित थे।इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे।वहाँ 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितम्बर मे भारत लौटे थे। अंतिम समय तक उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ रही। ऋषि कपूर ने अपने एक इंटरव्यू मे नीतू कपूर की ख़ूब तारीफ़ की थी दरअसल ऋषि कपूर ने नीतू कपूर का धन्यवाद दिया और कहा बिना नीतू के ये सब संभव नहीं था ,वो मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रही। 

जन्म 

 4 सितम्बर 1952  को मुंबई के चेम्बूर मे हुआ था। 

निजी जीवन  

वह विख्यात अभिनेता -फ़िल्म निर्देशक राज कपूर के पुत्र और अभिनेता पृथ्वी राज कपूर के पोते थे। उन्होंने कैंपियन स्कूल मुंबई और मेयो कॉलेज अजमेर मे अपने भाइयो के साथ अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की। उनके भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर और मामा प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ, चाचा शम्मी कपूर और शशि कपूर सभी अभिनेता है। उनकी दो बहने रितु नंदा और रिमा जैन है। उनके एक पुत्र रणवीर कपूर जो एक प्रसिद्ध अभिनेता है और एक पुत्री रिद्धिमा कपूर है। 

शादी

उनकी शादी अभिनेत्री नीतू सिंह  से 22 जनवरी 1980 को हुई थी।फ़िल्मो मे काम करते हुए दोनों काफी करीब आ गए फिर काफी प्रयास के बाद  राजकपूर माने और उनकी शादी हो गयी। 

फ़िल्मी सफ़र 

वैसे तो उन्होंने फ़िल्म 'बरसात' के एक मशहूर गाना " प्यार हुआ इक़रार हुआ "मे छोटे बच्चे के रूप मे दिखाई दिए थे ,उसके बाद फ़िल्म ' मेरा नाम जोकर 'मे अपने पिता राज कपूर के बचपन का रोल अदा किया था जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से भी नवाज़ा गया था।वो  फ़िल्म ' बॉबी 'से बतौर अभिनेता डेब्यू किये ।  इस फ़िल्म को लोगों ने ख़ूब पसंद किया इसके गाने भी काफ़ी लोकप्रिय हुए जिसे लोग आज तक सुनते है ,इस फ़िल्म ने काफ़ी कमाई की और राजकपूर को मेरा नाम जोकर फ़िल्म से जो घाटा हुआ था उससे वो उबर पाए । इस फ़िल्म के लिए ऋषि कपूर को पहला फिल्मफेयर भी मिला । इसके बाद तो वो युवाओं के लिए रॉलमॉडल बन गए ,एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर आने शुरु हो गए । ऋषि कपूर ने अपने समय के बड़े बड़े निर्देशकों के साथ काम किया ,मनमोहन देसाई की फ़िल्म 'अमर अकबर एंथोनी 'ने उन्हें एक नई ऊंचाई दी । अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने काफ़ी काम किया और उनकी जोड़ी को लोगो ने काफ़ी पसंद किया । अभिनेत्री मे नीतू सिंह के साथ भी उनकी जोड़ी सुपरहिट रही ,लोगों को उनकी फिल्मों का इंतज़ार रहता था । उनकी सुपरहिट फिल्में ,अमर अकबर एंथोनी ,कुली ,सागर ,प्रेम रोग ,हिना ,चाँदनी ,बोल राधा बोल ,नगीना ,साजन का घर ,इना मीना डिका ,दीवाना ,सरगम,क़र्ज़,कभी कभी, इत्यादि थे । 2000 के बाद उन्होंने चरित्र भूमिका करना शुरु कर दिया था । उन्होंने बाद की कई फ़िल्मो  'डी डे ' ,अग्निपथ मे विलेन का भी रोल किया । उनकी आखरी फ़िल्म अनुभव सिन्हा की 'मुल्क़ 'थी जो 2018 मे आयी थी । 

निर्देशन  

उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र मे भी हाथ आजमाया ,अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या रॉय को लेकर 1998 मे फ़िल्म 'आ अब लौट चले' बनायी लेकिन फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास धमाल नहीं कर पायी। बाद मे उन्होंने कोई भी फ़िल्म निर्देशित नहीं की। 

बायोग्राफी 

15 जनवरी 2017  को उनकी बायोग्राफी ' खुल्लम खुल्ला:ऋषि कपूर 'हार्पर कॉलिंग ने प्रकाशित किया था। फ़िल्म 'बॉबी' के लिए उन्होंने 30000रुपया  देकर फ़िल्मफेयर अवार्ड को ख़रीदा था जिसका जिक्र उन्होंने अपनी बायोग्राफी मे किया  जो काफी विवादित हुआ। दुबई मे उन्होंने शो के दौरान दाऊद इब्राहिम से मिलने की बात कबूली और भी कई किस्से उन्होंने बेबाकी से बयां किया। 


मुंबई के चंदनबाड़ी शमशान घाट मे 30 जनवरी 2020 को शाम करीब 4 बजे उनको  अपने परिवार के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया, लॉकडाउन होने के वजह से परिवार और ख़ास लोग ही शामिल हो पाए । अलविदा ऋषि कपूर। 

No comments:

Post a Comment

एक थे ऋषि कपूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई के एक अस्पताल एच एन रिलायंस मे सुबह 8:45 बजे 67 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। वे ल्...