Wednesday, May 4, 2011
सामाजिक मुद्दों को पर्दे पर पेश करने वाले बी आर चोपड़ा
रूपहले पर्दे को सामाजिक सरोकारों के विभिन्न पहलू दर्शाने और लोगों को सकारात्मक सोच देने का बेहतर माध्यम मानने वाले फिल्मकार बी आर चोपड़ा ने मनोरंजन में हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि दर्शक परंपरागत रवैए पर पुन:विचार कर सकें।
80 के दशक में उन्होंने बलात्कार जैसी भयावह समस्या पर इंसाफ का तराजू फिल्म बनाई। कड़ी आलोचना के बीच ऐसे विषय पर फिल्म बनाना बड़ी हिम्मत का काम था। यह खतरा उठाने की हिम्मत बी आर चोपड़ा में थी। अमेरिकी फिल्म लिपस्टिक की इस रीमेक को बॉक्स ऑफिस पर खासी सफलता मिली।
वह कहते हैं सिनेप्रेमियों को हमराज, गुमराह, धूल का फूल, बागबान जैसी बेहतरीन फिल्मों से रोमांचित करने वाले बलदेव राज चोपड़ा उन फिल्मकारों में थे जिनका मानना था कि यह माध्यम सामाजिक मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण तरीका है। उन्होंने मनोरंजक फिल्में बनाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखा।
चोपड़ा ने छोटे पर्दे पर भी अपने जौहर दिखाए और पौराणिक ग्रन्थ महाभारत पर इसी नाम से धारावाहिक पेश किया। इस धारावाहिक की 45 मिनट की कुल 94 कडि़यां प्रसारित हुईं और इसे भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कहा गया। इसके सबटाइटल्स अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पैनिश में थे।
इस धारावाहिक में कर्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकार पंकज धीर ने बताया एक-एक कड़ी के लिए गहन रिसर्च की गई थी। हमारा शॉट तब तक ओके नहीं होता था जब तक चोपड़ा जी संतुष्ट नहीं होते थे। वह बार-बार शॉट के कैप्सूल देखते थे और मामूली सी त्रुटि का अहसास होते ही दोबारा शॉट लेते थे। उन्होंने भारत के अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफ़र पर भी एक धारावाहिक बनाया था जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा।
22 अप्रैल 1924 को पंजाब के लुधियाना शहर में जन्मे बलदेव राज चोपड़ा यानी बी आर चोपड़ा ने लाहौर विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में एम ए किया था। भारत विभाजन के दौरान दंगों से प्रभावित होने के बाद उन्होंने पहले दिल्ली और फिर मुंबई की राह ली। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत सिने हेराल्ड नामक पत्रिका में फिल्म पत्रकार के रूप में की। फिल्म पत्रकार के रूप में शुरू हुआ सफर आजीवन सिनेमा से ही जुड़ा रहा और बाद में वहशुरूआती संघर्ष के बाद बी आर चोपड़ा ने 1957 में नया दौर फिल्म बनाई जिसमें दिलीप कुमार और वैजयंती माला प्रमुख भूमिका में थे। मशीनीकरण के बढ़ते प्रभाव पर केंद्रित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के कुछ गीत उड़े जब जब जुल्फें तेरी.., ए देश है वीर जवानों का.. आदि काफी लोकप्रिय हुए और उन्हें आज भी खूब पसंद किया जाता है। कुछ वर्ष पूर्व ही इस फिल्म को रंगीन बनाकर फिर प्रदर्शित किया गया।
फिल्म निर्माण से जुड़ गए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
एक थे ऋषि कपूर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज मुंबई के एक अस्पताल एच एन रिलायंस मे सुबह 8:45 बजे 67 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। वे ल्...
No comments:
Post a Comment