भारतीय सिनेमा को अपने अनोखे अदाकारी से अन्तरराष्ट्रीय सिनेमा पटल पर नई पहचान देने वाले महान अभिनेता इरफ़ान खान अब हमारे बीच नहीं रहे।
कोलन इनफेक्शन के चलते पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई। के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ उनकी 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।
लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही इलाज करवा रहे थे। पिछले कई महीनों से वह इसी अस्पताल में रूटीन चेकअप करवाते रहे हैं।2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।
उस दौर मे जब कलाकार स्टार बनने कि होड़ मे लगे थे तब इरफ़ान अभिनेता ही बने रहे। उनकी पहली फ़िल्म मीरा नायर की 'सलाम बॉम्बे'थी।उन्होंने अपने कैरियर मे 30 से अधिक फ़िल्मो मे काम किया, उन्हें उनको पहला राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार उनकी आदायगी की बेहतरीन फ़िल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए मिला। इसके अलावा उन्हें तीन फ़िल्मफेयर भी मिल चुका है।इरफ़ान ने हॉलीवुड की मशहूर फ़िल्म 'जुरासिक वर्ल्ड ' मे भी अपने अभिनय से अन्तरराष्ट्रीय पहचान पाने मे क़ामयाबी हासिल की।
अपने संघर्ष के दौर मे एक बार वो निराश होकर अपने घर जयपुर लौटने के बारे मे सोच रहे थे ,उसी समय उनके दोस्त तिग्मांशु धूलिया'जो राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से उनके साथी थे 'ने उन्हें रोकते हुए कहा तुम्हें बहुत कुछ करना है यहाँ,थोड़ा इंतज़ार करो।उसके बाद उनको फ़िल्म 'हासिल ' मे काम करने का मौका दिया ,इस फ़िल्म ने उनको एक अलग ही पहचान दिया ,इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर भी मिला।उसके बाद तो फिल्मों की लाइन ही लग गयी और एक के बाद एक क़ामयाब फ़िल्म दिया।इनकी आख़िरी फ़िल्म 'अंग्रेजी मेडियम 'थी।,जो 15 मार्च को रिलीज़ हुई थी।
1995 मे इनकी शादी सुतापा सिकंदर से हुआ जो एक लेखक भी है इनके दो बच्चे भी है।कुछ दिन पहले इनकी माताजी का भी निधन हो गया ,ख़राब तबीयत और लॉकडाउन के कारण वो अपने पैतृक जयपुर नहीं जा सके थे।
उनको वर्सोवा के कब्रिस्तान मे उनको परिवार के लोगों और निजी दोस्तों के बीच सुपुर्द -ए -ख़ाक कर दिया गया।लॉकडाउन के करण उनके पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए नहीं रखा।
प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े नेता और बॉलीवुड के दिग्गज़ो ने ट्वीट कर के संवेदना जताया।इनके योगदान को सदियों तक याद किए जायेंगे इसकी भरपाई होना मुश्किल है।इरफ़ान आपको श्रद्धांजलि।

ईश्वर इनकी आत्मा को शांति दें
ReplyDelete