बॉलीवुड
लीजेंड देव आनंद की यादें अजमेर से भी जुड़ी हैं। सूफी संत हजरत ख्वाजा
मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत कर देवआनंद ने भी फिल्म ‘मैं सोलह
बरस की’ कामयाबी की मन्नत मांगी थी। राजस्थान में फिल्म शूटिंग के लिए देव
आनंद कई बार आए होंगे।
लेकिन अजमेर में उनकी दरगाह जियारत एक यादगार लम्हा था। जब वे दरगाह जियारत को पहुंचे उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया था। जियारत के बाद वे खुली हवा में सांस लेना चाहते थे और भीड़भाड़ से कहीं दूर जाना चाहते थे। ऐसे में उन्हें तत्कालीन नाजिम खुदादाद मोनिस खान (केडी खान) की याद आई।
उनके पीए ने फोन लगाया खान ने कहा कि वे इस समय घर पर ही हैं मुलाकात के लिए यहीं आ जाएं। खान के मुताबिक 1996 में देव आनंद जियारत को आए, उस समय सिविल लाइंस स्थित दरगाह अपार्टमेंट में रहते थे। देव आनंद मिलने आ रहे हैं इसको गुप्त रखने की पूरी व्यवस्था की गई। उन्हें अपार्टमेंट के पिछले गेट से अपार्टमेंट में लाया गया।
ये गेट हमेशा बंद रहता था। यहां आकर देव आनंद काफी खुश नजर आए। खान को बताया कि लंबे अरसे बाद खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला है।खान साहब हालत यह होती है कि आसमान देखने को नहीं मिलता, लेकिन यहां तो आराम से इस मंजर को देख सकता हूं। खान के मुताबिक देव आनंद का प्रोनाउंसेशन बहुत अच्छा था।
वे बार-बार खान और उनके बच्चों का नाम बड़े ही खूबसूरत अंदाज में ले रहे थे। अंजुमन सैयद जादगान के तत्कालीन सचिव और वर्तमान सचिव सैयद वाहिद अंगारा को भी अपार्टमेंट में ही मुलाकात के लिए बुलाया गया।
स्कूली बच्चों को देख हुए खुश
खान के मुताबिक सुबह का समय था और दरगाह कमेटी द्वारा संचालित ख्वाजा मॉडल स्कूल के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जैसे ही देव आनंद को देखा बच्चों ने जोरदार तालियां बजा कर उनका इस्तकबाल किया। देव आनंद भी बहुत खुश हुए।
पड़ोसी झगड़े पर हो गए उतारू
खान अपनी यादों को ताजा करते हुए बताते हैं कि देव आनंद चाय पी कर यहां से विदा हो गए। तब पड़ोसियों को मालूम हुआ कि देव साहब यहां आए थे। वे लड़ने के लिए आमादा हो गए उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। अब पड़ोसियों को कैसे समझाता कि देव साहब ने खुद ने किसी को खबर नहीं करने के लिए कहा था।

No comments:
Post a Comment